Robert Pattinson doesnot like to do similar roles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रॉबर्ट पैटिंसन को नहीं पसंद बार-बार ऐसा करना

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 2:54 PM (IST)
रॉबर्ट पैटिंसन को नहीं पसंद बार-बार ऐसा करना
लॉस एंजेलिस। अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ने कहा कि उन्हें बार-बार एक ही तरह के किरदार निभाना पसंद नहीं है क्योंकि एक ही तरह का किरदार करते देख वह खुद ही अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने लगते हैं जिसके बाद उन्हें व्याकुलता होने लगती है। पैटिंसन ने 'लिटिल वाइट लाइज' मैगजीन को बताया, "मैं जैसे ही खुद को थोड़ा सा भी दोहराता हूं तो मुझे अचानक व्याकुलता होने लगती है। अगर आप किसी अनजानी चीज की ओर कदम बढ़ाते हैं तो आप खुद को जज नहीं कर सकते क्योंकि आप वास्तव में नहीं जानते कि आप क्या कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यहां तक कि मैं अपनी आवाज के साथ भी एक ही तरह की चीज नहीं कर पाता। इसलिए मैं अपने सामान्य लहजे में कुछ नहीं करता क्योंकि उससे मुझे काम यह नहीं लगता कि मैं कुछ कर रहा हूं।" पैटिंसन ने यह भी कहा कि उन्हें ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित किरदार निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement