Pool fans admire Meghan old photo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेगन की पुरानी तस्वीर पर प्रशंसकों ने बांधे तारीफ के पूल

khaskhabar.com: सोमवार, 16 दिसम्बर 2019 2:33 PM (IST)
मेगन की पुरानी तस्वीर पर प्रशंसकों ने बांधे तारीफ के पूल
लंदन। डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल ने इंस्टाग्राम पर अपनी काफी पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसे देख उनके प्रशंसक बिना तारीफ किए नहीं रुक पा रहे हैं। यह तस्वीर तब कि है, जब वह 16 साल की थीं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 16 वर्षीय मेगन मार्कल अपने पहले बॉयफ्रेंड लुईस सेगुरा के साथ साल 1997 में हाई स्कूल के क्रिसमस डांस में। तस्वीर को 63,525 लाइक मिले हैं। तस्वीर पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "राजकुमारी मेगन खूबसूरत किशोरी थीं।"
वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "जब से मैंने यह तस्वीर देखी है, मुझे अच्छा महसूस हो रहा है, धन्यवाद।"
अन्य प्रशंसक ने तारीफ करते हुए लिखा, "वह आज भी वैसी ही दिखती हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement