Penelope Cruz: Meryl Streep made me want to try something crazy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरिल स्ट्रीप ने मुझे कुछ हटके करने के लिए प्रेरित किया : पेनेलोप क्रूज

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 3:01 PM (IST)
मेरिल स्ट्रीप ने मुझे कुछ हटके करने के लिए प्रेरित किया : पेनेलोप क्रूज
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज का कहना है कि मेरिल स्ट्रीप और बिली विल्डर ने उन्हें फिल्मों में आने और कुछ अलग हटके करने के लिए प्रेरित किया। फिल्मों में आने के लिए उन्हें जिन चीजों ने प्रेरित किया, उस बारे में क्रूज ने कहा, "उनमें से अधिकतर (जिन फिल्मों से वह प्रेरित हुईं) प्रेडो की फिल्में होती थीं और कई फिल्में मेरिल स्ट्रीप या बिली विल्डर और एना मगनानी की भी होती थीं-ये वो नाम थे जिसने मुझे कुछ अलग हटके करने को प्रेरित किया क्योंकि इस इंडस्ट्री में मैं किसी को भी नहीं जानती थी।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं जहां रहती थी, उसके आसपास कोई सिनेमाघर भी नहीं था। इसलिए मैं बीटा मैक्स (वीडियो रिकॉर्डिग प्लेयर) में सबकुछ देखती थी, जिसे मेरे पिता ने खरीदा था और कुछ इस तरह से मैं फिल्मों की शौकीन बनी।" पेनेलोप आने वाले समय में स्पेनिश ड्रामा फिल्म 'पेन एंड ग्लोरी' में नजर आएंगी जो भारत में 31 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा भारत में लाया जा रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement