lion actor dev patel win BAFTA warads -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आॅस्कर नामित देव पटेल ने बाफ्टा-गोल्डन ग्लोब का खिताब अपने नाम किया

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 11:33 AM (IST)
आॅस्कर नामित देव पटेल ने बाफ्टा-गोल्डन ग्लोब का खिताब अपने नाम किया
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को फिल्म ‘लॉयन’ में उनकी दमदार भूमिका के लिए 70वें ब्रिटिश अकैडमी फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। लायन में देव के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन और भारतीय कलाकार प्रियंका बोस, दीप्ति नवल, तनिश्ठा चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी हैं। जब पटेल के नाम की घोषणा हुई तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। निर्देशक डेमियन शजैल की ‘ला ला लैंड’ फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत पांच पुरस्कार अपने नाम किए। रॉयल अल्बर्ट हॉल में हुए इस समारोह में प्रिंस विलियम और प्रिंसेंस केट खास मेहमान के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने मेल ब्रूक्स को बाफ्टा फेलोशिप सम्मान प्रदान किया।

[@ अश्वेत महिलाएं पाती हैं कम मेहनताना: वियोला डेविस]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement