Liam Payne admits parenthood changes life forever-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पितृत्व ने मेरा जीवन बदल दिया : लियाम पेन

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मई 2017 09:26 AM (IST)
पितृत्व ने मेरा जीवन बदल दिया : लियाम पेन
लंदन । पॉप गायक लियाम पेन का कहना है कि जब से वह पिता बने हैं, उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया है। लियाम को उनकी प्रेमिका शेरिल से एक बेटा है। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्ट्रिप दैट डाउन’ के गायक और उनकी 33 वर्षीय प्रेमिका शेरिल ने दो माह पहले अपने बेटे को जन्म दिया था और उसका नाम बियर ग्रे पेन रखा था। पेन ने कहा कि जब उनके बच्चे ने पहली बार उनकी आंखों में देखा तो उनका जीवन बदल गया। उन्होंने आस्ट्रेलियाई रेडियो कार्यक्रम ‘द काइली एंड जैकी ओ शो’ में कहा, ‘‘जब कोई छोटा बच्चा आपकी आंखों में देखता है तो आपका जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement