Lena Headey thinks refusing relation with Weinstein hurt her career-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेना हीडे के एक इनकार ने करियर के 10 साल बर्बाद किए

khaskhabar.com: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 5:45 PM (IST)
लेना हीडे के एक इनकार ने करियर के 10 साल बर्बाद किए
लॉस एंजेलिस। ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री लेना हीडे को लगता है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार का उनके करियर पर पूरे एक दशक तक प्रभाव पड़ा। मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘संडे टाइम्स कल्चर सेक्शन’ के साथ साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म निर्माता के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करने के बाद उन्हें मिरामैक्स की तरफ से कोई काम नहीं दिया गया जो विंस्टीन की अत्यधिक प्रभावशाली फिल्म निर्माण कंपनी है। उन्होंने कहा, ‘‘विंस्टीन का असली चेहरा सामने आने के बाद अब मुझे अहसास हो रहा है कि शायद इसकी वजह से मेरे करियर का एक दशक प्रभावित हुआ। उस घटना से पहले मैंने मिरामैक्स के साथ दो परियोजनाओं में काम किया लेकिन फिर मुझे कोई काम नहीं मिला।’’
इसके बाद उन्होंने कभी मिरामैक्स की किसी फिल्म में काम नहीं किया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement