Kylie Jenner is in no hurry to lose post-pregnancy weight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काइली जेनर बोलीं- इसकी अभी कोई जल्दी नहीं...

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 4:07 PM (IST)
काइली जेनर बोलीं- इसकी अभी कोई जल्दी नहीं...
रियलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर को बेटी को जन्म देने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को कम करने को लेकर कोई जल्दी नहीं है। काइली ने एक फरवरी को अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट की बेटी को जन्म दिया था। एक सूत्र ने ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, ‘‘उन्हें गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को घटाने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक की अनुमति लेने की जरूरत है।’’ सूत्र ने बताया कि स्कॉट उन्हें हर तरह से प्यार करते हैं और खासकर वह अब उनसे और अधिक आकर्षित होने लगे हैं। सूत्र ने कहा, ‘‘ट्रैविस उन्हें पसंद करते हैं। वह काइली से कहते हैं कि वह इतनी खूबसूरत कभी नहीं दिखीं।’’ --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement