Jennifer Lopez-Owen Wilson rom-com Marry Me pushed to next year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब अगले साल रिलीज होगी 'मैरी मी'

khaskhabar.com: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 4:13 PM (IST)
अब अगले साल रिलीज होगी 'मैरी मी'
लॉस एंजेलिस । जेनिफर लोपेज और ओवन विल्सन द्वारा अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी 'मैरी मी' 2021 के बजाय अब अगले साल 2022 में रिलीज होगी। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मूल रूप से इस वर्ष 14 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 11 फरवरी, 2022 निर्धारित कर दी गई है। यह निर्णय फिल्म प्रदर्शनी व्यवसाय में अनिश्चितता के कारण और कोरोना की वजह से सिनेमाघरों पर पड़े प्रभाव के मद्देनजर लिया गया है।
फिल्म में सारा सिल्वरमैन, जॉन ब्रैडली, क्लोई कोलमैन, स्टीफन वालेम और जमीला जमील जैसे कलाकार भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement