Jennifer Garner Shares Kale Chip Recipe on Instagram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यह हैं जेनिफर गार्नर की कमजोरी, नहीं रह सकती इसके बिना

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2018 1:59 PM (IST)
यह हैं जेनिफर गार्नर की कमजोरी, नहीं रह सकती इसके बिना
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने बताया कि टोरटिला चिप्स उनकी कमजोरी हैं, लेकिन वह स्वस्थ विकल्प को चुनते हुए केल (गोभी का एक प्रकार) से बने चिप्स खाती हैं। आगामी फिल्म ‘पैपरमिंट’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ब्लू कॉर्न चिप्स मेरी जरूरत हैं।’’ ‘पीपुलडॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, गार्नर ने सोशल मीडिया पर सुपरफूड स्नैक की विधि और एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘केल चिप्स मेरे पसंद हैं और मैं शर्त लगा सकती हूं कि ये बच्चों को भी पसंद होंगे।’’ उन्होंने इसके बाद इसे बनाने का तरीका भी बताया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement