Is Zendaya dating her Euphoria co-star Jacob Elordi !-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या जेंडया 'यूफोरिया' के सह-कलाकार जैकब एलोर्डी को डेट कर रही हैं?

khaskhabar.com: सोमवार, 02 सितम्बर 2019 3:10 PM (IST)
क्या जेंडया 'यूफोरिया' के सह-कलाकार जैकब एलोर्डी को डेट कर रही हैं?
लॉस एंजेल्स। अभिनेत्री जेंडया (Zendaya) ने उन अफवाहों को हवा दी है कि वे अपनी 'यूफोरिया' की सह-कलाकार जैकब एलोर्डी (Jacob Elordi) को डेट कर रही हैं, क्योंकि उन्हें उनके साथ ग्रीस में छुट्टियों का आनंद लेते हुए देखा गया। यूएसमैगजीन डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया कि जेंडया और एलोर्डी को एथेंस के एक्रोपोलिस में साथ-साथ घूमते देखा गया, जब उनके एक फैन ने उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। जेंडया का नाम पहले उनके 'स्पाइडरमैन : फॉर फ्रॉम होम' के सह-कलाकार टॉम हॉलैंड के साथ भी जोड़ा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेंडया और एलोर्डी एक-दूसरे के साथ काफी अंतरंग नजर आ रहे थे और एक-दूसरे फ्लर्ट कर रहे थे।
जेंडया के दोस्त डार्नेल एप्पलिंग और स्टाइलिस्ट लाव रोच भी इस जोड़ी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसा लगता है कि ये छुट्टियां अभिनेत्री के जन्मदिन 1 सितंबर को मनाने के लिए आयोजित की गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement