Hawaii Five-O actor Keo Woolford dies -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई फाइव-0 के अभिनेता कियो वूलफोर्ड का निधन

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 3:23 PM (IST)
हवाई फाइव-0 के अभिनेता कियो वूलफोर्ड का निधन
अमेरिकी टीवी श्रृंखला हवाई फाइव-0 के अभिनेता कियो वूलफोर्ड का 49 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2013 की स्वतंत्र फिल्म द हौमना का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया था। वेबसाइट हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, उनकी प्रवक्ता ट्रेसी लरुआ ने बताया कि सोमवार को उन्होंने हवाई के ओआहू स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे तीन दिन पहले उन्हें पक्षाघात हुआ था। होनोलूलू निवासी अभिनेता हैपी टेक्सास (1999), फॉलिंग फॉर ग्रेस (2006) और गोडजिला (2014) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वूलफोर्ड ने हवाइयां बैंड ब्राउनस्कीन के सदस्य के रूप में यात्रा की और द किंग एंड आई के स्टेज प्रेडक्शन में किंग ऑफ सियाम के रूप में 300 से अधिक प्रस्तुतियां दीं। रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर निशाना साधा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement