Director Kate Herron reveals what drew her to Loki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्देशक केट हेरॉन ने खुलासा किया कि उन्हें 'लोकी' ने क्यों आकर्षित किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 जून 2021 12:15 PM (IST)
निर्देशक केट हेरॉन ने खुलासा किया कि उन्हें 'लोकी' ने क्यों आकर्षित किया
मुंबई । निर्देशक केट हेरॉन ने इस बारे में खुल कर बात की है कि उन्हें 'लोकी' की स्क्रिप्ट में क्या अच्छा लगा। वह कहती हैं कि जब उन्हें पहली बार स्क्रिप्ट मिली थी तो यह वास्तव में एक बड़ी, महत्वाकांक्षी विज्ञान-कथा थी। हालांकि,साथ ही इसमें एक और कहानी चल रही थी। हेरॉन ने कहा, "जब मुझे पहली बार स्क्रिप्ट मिली तो मुझे कहानी में वास्तव में यह पसंद आया कि यह बड़ी, महत्वाकांक्षी विज्ञान-कथा कहानी थी।" उन्होंने कहा कि टॉम हिडलेस्टन द्वारा निभाई गई लोकी, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक चरित्र के रूप में सर्वश्रेष्ठ चरित्र में से एक है। 'लोकी' में ओवेन विल्सन, गुगु मबाथा-रॉ, सोफिया डि मार्टिनो, वुन्मी मोसाकू और रिचर्ड ई. ग्रांट भी हैं। यह डिजनी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर और हिंदी में डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआपी पर प्रसारित होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement