Advertisement
इजराइल की मुफ्त यात्रा कर विवादों से घिरी डेमी लोवाटो

इंस्टाग्राम पर डेमी द्वारा डाले गए इजराइल की अपनी तस्वीरों के कुछ ही समय बाद ही उनके कई अमेरिकी प्रशंसकों ने यह महसूस किया कि उनका यह कदम इजरायल का समर्थन करने जैसा था, वो भी तब जब वह देश फिलिस्तीन के साथ संघर्ष करने की स्थिति में था।
जस्टजेयर्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी यात्रा का राजनीतिकरण किए जाने पर गायिका ने कहा, "यह यात्रा मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव था, न कि राजनीति से प्रेरित। अब मुझे महसूस हो रहा है कि इस बात ने लोगों को तकलीफ पहुंचाई है और उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मैं माफी मांगती हूं कि मुझे इसके बारे में ज्ञान नहीं था, मैं माफी मांगती हूं कि मैंने इस यात्रा को बस एक आध्यात्मिक अनुभव समझा था।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


