Ashley Graham names son after first emperor of Ethiopia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एशले ग्राहम ने इथियोपिया के पहले सम्राट पर रखा बेटे का नाम

khaskhabar.com: बुधवार, 05 फ़रवरी 2020 2:09 PM (IST)
एशले ग्राहम ने इथियोपिया के पहले सम्राट पर रखा बेटे का नाम
लॉस एंजेलिस। लोकप्रिय मॉडल एशले ग्राहम और उनके पति जस्टिन इर्विन ने अपने नवजात शिशु का नाम इसाक मेनेलिक जियोवान्नी इर्विन रखा है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय मॉडल और उनके पति ने एशले के पोडकास्ट 'प्रिटी बिग डील विद एशले ग्राहम' के माध्यम से अपने नवजात शिशु के नाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इतने लंबे नाम का अर्थ भी बताया। इर्विन ने कहा कि जब वह हाईस्कूल में थे तभी उन्होंने भविष्य में होने वाले अपने बच्चे का नाम सोच रखा था। वहीं इस जोड़े ने मेनेलिक नाम बीते साल क्रिसमस पर इथियोपिया जाने के दौरान सोचा था। ग्राहम ने इस बारे में कहा, "मेनेलिक इथियोपिया के पहले सम्राट थे। इसका एक अर्थ बुद्धिमानों का पुत्र भी है। वहीं मेनेलिक, रानी शेबा और सम्राट सोलोमोन के बेटे थे।" ।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement