Wireless Earplugs Can Get With Galaxy Note 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैलेक्सी नोट 8 के साथ मिल सकता है वायरलेस ईयरप्लग्स!

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 9:04 PM (IST)
गैलेक्सी नोट 8 के साथ मिल सकता है वायरलेस ईयरप्लग्स!
सियोल। दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग वायरलेस ईयरप्लग्स विकसित कर रही है और हो सकता है कि आगामी गैलेक्सी नोट 8 डिवाइस के साथ ये ईयरप्सल बाजार में उतारे जाएं। ये ईयरप्लग्स एपल के वायरलेस एयरपॉड्स जैसे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट्स असिस्टेंट्स ‘बिक्सबाई’ से लैस हैं। अभी तक कंपनी ने यह फैसला नहीं किया है कि इसे स्मार्टफोन के साथ दिया जाए या फिर अलग से बाजार में बेचा जाए। कोरियाई मीडिया ईटीन्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये ईयरफोन नॉयज कैंसलिंग टेक्नॉलजी से लैस हैं और उम्मीद है कि ये गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8प्लस के साथ काम करेंगे। कंपनी अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है। सैमसंग के बारे में यह चर्चा भी है कि वह बिक्सबाई स्पीकर पर भी काम कर रही है, हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि उन योजनाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में जारी की गई सॉफ्टवेयर अपडेट में अमेरिका में बिक्सबाई वॉयस असिस्टेंट का अंग्रेजी बोलने वाला संस्करण जारी कर दिया गया है। चर्चा है कि सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 8 डिवाइस को सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी एपल से टक्कर लेने के लिए सितम्बर में लांच करेगी। गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 900 डॉलर होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement