फोन में 13एमी प्लस 5एमपी डुअल रियर कैमरा और 8एमपी सेल्फी कैमरा है। साथ
ही फोन एक्सीनोस 7884 ऑक्टा-कोर प्रोसर्स से लैस है और इसमें 3जीबी रैम व
32जीबी इंटरनल मेमोरी है।
कंपनी ने बताया कि यह फोन 10 अप्रैल से सैमसंग
ई-स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस, अग्रणी ई-कॉमर्स पोर्टलों और देशभर के रिटेल
स्टोर में उपलब्ध होगा।
सैमसंग ने कहा कि गैलेक्सी ए-20 अद्यतन
एंड्रायड पाई और सैमसंग वन यूआई से लैस होगा और फोन लाल, नीले और काले,
तीन रंगों में उपलब्ध होंगे। (आईएएनएस)