Samsung Galaxy A20 with 6.4 AMOLED display, 4000mAh battery, Android Pie launched in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए-20 स्मार्टफोन लांच, कीमत, 12490 रुपए

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2019 1:48 PM (IST)
सैमसंग गैलेक्सी ए-20 स्मार्टफोन लांच, कीमत, 12490 रुपए
नई दिल्ली। कोरियाई बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को भारत में सस्ते रेंज के स्मार्टफोन की श्रेणी में गैलेक्सी ए-20 लांच किया, जिसकी कीमत 12,490 रुपये है। गैलेक्सी ए-20 स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी प्लस इन्फिनिटी-वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 4,000 एमएएच बैटरी है, जिसमें तेजी से चार्ज करने की क्षमता है। सैमसंग इंडिया के निदेशक (मोबाइल बिजनेस) आदित्य बब्बर ने कहा, "तेजी से चार्ज करने की क्षमता और यूएसबी टाइप सी कनेक्टिविटी वाली वाली बड़ी बैटरी यह सुनिश्चित करती है कि ग्राहक आसानी से गैलेक्सी ए-20 का इस्तेमाल पूरे दिन-रात कर सकते हैं।" बब्बर ने कहा, "गैलेक्सी ए-20 से जेन-जेड पीढ़ी (1990 के दशक के मध्य-2000 के आरंभिक दौर) के ग्राहकों को बेहतरीन इमेज व वीडियो बनाने में मदद मिलेगी और अपनी पसंद के कंटेंट का आनंद उठाएंगे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement