Redmi Note 8 Pro to come with liquid cooling feature-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेडमी नोट 8 प्रो लिक्विड कूलिंग फीचर के साथ आएगा

khaskhabar.com: रविवार, 25 अगस्त 2019 6:30 PM (IST)
रेडमी नोट 8 प्रो लिक्विड कूलिंग फीचर के साथ आएगा
बीजिंग। अपने नोट 8 सीरीज की लांचिंग से पहले रेडमी ने खुलासा किया है कि ‘नोट 8 प्रो’ (Note 8 Pro) लिक्विड कूलिंग फीचर (Liquid Cooling Feature) से लैस होगा। जीएसएमएरेना की शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माताओं के मुताबिक, लिक्विड कूलिंग फीचर फोन को करीब 4-6 डिग्री तक ठंडा रखेगा, जिससे वे प्रदर्शन से समझौता किए बिना लंबे समय तक गेम खेल सकेंगे। इसके अतिरिक्त, मीडिया टेक द्वारा वेईबो पर किए एक पोस्ट से खुलासा हुआ कि आगामी ‘नोट 8 प्रो’ नए हेलियो जी90टी चिपसेट से चलेगा।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल में ही एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें ‘नोट 8 प्रो’ की झलक दिखाई गई थी। इसमें इसके पिछले हिस्से में तीन कैमरे वर्टिकली और चौथा कैमरा दाएं लगा दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement