Advertisement
रियलमी ने पहले सेल में भारत में 1.3 लाख नारजो 20 फोन बेचे

माधव ने आईएएनएस से कहा, "इस सीरीज के माध्यम से हम लोगों को शानदार रफ्तार और विशेषता वाले फोन देना चाहते थे। हमारा लक्ष्य अपने यूजर्स को नया अनुभव देना था।"
6.5 इंच स्क्रीन वाले नारजो 20 प्रो में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई क्वॉड कैमरा सेटअप, 90हट्ज स्मूथ डिस्प्ले और 4500एमएएच की बैटरी लगी है।
यह फोन 6जीबी-64जीबी और 8जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 14,999 तथा 16,999 रुपये हैं। यह फोन 25 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इसी तरह, नारजो 20 में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप और 18 वॉट क्विक चार्जिग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।
यह फोन 4जीबी-64जीबी और 4जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 10,999 तथा 11,999 रुपये हैं। यह फोन 28 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इस सीरीज का सबसे सस्ता नारजो 20ए में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है और साथ ही इसमें 5000एमएएच की बैटरी है। साथ ही इसमें 12एमपी का ट्रिपल एआई कैमरा है।
यह फोन 3जीबी-32जीबी और 4जीबी-64जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 8499 तथा 9499रुपये हैं। यह फोन 30 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
तीनों डिवाइस रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट डॉट कॉम और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


