Advertisement
रियलमी अपना पहला लैपटॉप भारत में जल्द करेगा लॉन्च

पिछले महीने यूरोप में रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान 'रियलमी बुक' कहे जाने वाले लैपटॉप को टीज किया गया था।
मीडिया में लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, 14-इंच के लैपटॉप में एफएचडी एलईडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर-आई3 या इंटेल कोर-आई5 सीपीयू दिया जा सकता है। यह लैपटॉप अगले महीने देश में लॉन्च हो सकता है।
डिवाइस के ब्रश एल्यूमीनियम फिनिश, न्यूनतम बेजेल्स, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और दाईं ओर यूएसबी-ए पोर्ट और बाईं ओर दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट में आने की संभावना है।
रीयलमी अपने टेक-लाइफ ब्रांड डिजो जैसे नए यूजर्स इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने कहा था कि इस महीने की शुरूआत में उसका लक्ष्य अगले साल भारतीय यूजर्स के लिए 10,000 रुपये से कम सेगमेंट में 5जी स्मार्टफोन लाना है। इसके समर्थन देने के लिए चिपसेट निमार्ता और अन्य उद्योग भागीदार होंगे।
2021 में, रियलमी ने पहले ही भारतीय बाजार में छह 5जी डिवाइस लॉन्च कर दिए हैं। 2021 के आने वाले कुछ महीनों में, 15,000 रुपये से ऊपर के सभी रियलमी डिवाइस 5जी होंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


