purchased Intex 4G smartphone Aqua power E 4 from friday -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुक्रवार से खरीदे INTEX 4G स्मार्टफोन Aqua power E4

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 3:36 PM (IST)
शुक्रवार से खरीदे INTEX 4G स्मार्टफोन Aqua power E4
नई दिल्ली। आजकल मोबाइल कपंननियों में सस्ता 4G स्मार्टफोन लांच करने में जोर शोर से जुटी हुई है। इसी क्रम में इंटेक्स ने सिर्फ 3,333 रुपये में Aqua power E4 लांच किया है। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और शुक्रवार से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। इसकी दूसरी खासियत यह है कि इसमें एक इनबिल्ट SOS फीचर दिया गया है,जिसे यूज करते हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए तीन सेकंड्स तक वॉल्यूम अप और डाउन प्रेस करना होगा। इसमें 4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है और 1Ghz का क्वॉड कोर प्रोसेसर है। इसमें 1GB रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी भी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है।इसकी बैटरी 1,800mah की है और यह ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
बिना इंटरनेट के ऐसे चलाएं वॉट्सएप

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement