Microsoft Surface phone images leak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Microsoft: ​फोन की तरह नहीं दिखेगा लेकिन होगा ‘सरफेस फोन’, See Pics

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 4:53 PM (IST)
Microsoft: ​फोन की तरह नहीं दिखेगा लेकिन होगा ‘सरफेस फोन’, See Pics
हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के सरफेस PC लाइन और विंडोज फोन के राजस्व में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन रेडमंड आधारित यह टेक्नोलॉजी कंपनी ‘सरफेस फोन’ नामक नए डिवाइस पर ध्यान केंद्रित कर रही है और कंपनी ने इसके पेंटेट को सार्वजनिक किया है। फोर्ब्स की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने पुष्टि की कि माइक्रोसॉफ्ट ज्यादा फोन बनाएगा, लेकिन वे आज के तरह के फोन्स की तरह नहीं दिखेंगे। इस साल की शुरुआत में नडेला ने घोषणा की थी कि 2017 में माइक्रोसॉफ्ट स्पेशल मोबाइल डिवाइस लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम मोबाइल बाजार में बरकरार रहेंगे, इसमें हमारा जोर आज के बाजार के मोबाइल फोन पर नहीं, बल्कि हमारा जोर ज्यादा एडवांस्ड लेवल के मोबाइल डिवाइसेस पर होगा।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement