Microsoft launches affordable Surface Go tablet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने किया ‘सरफेस गो’ टैबलेट लांच, स्क्रीन 10 इंच...

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जुलाई 2018 6:16 PM (IST)
माइक्रोसॉफ्ट ने किया ‘सरफेस गो’ टैबलेट लांच, स्क्रीन 10 इंच...
सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को पोर्टेबल और किफायती सरफेस टैबलेट ‘सरफेस गो’ लांच किया है, जिसकी स्क्रीन 10 इंच की है और इसकी कीमत 399 डॉलर से शुरू होती है। ‘गो’ में एकीकृत किकस्टैंड, विंडोज 10 और सरफेस प्रो जैसी डिजाइन है। यह डिवाइस अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में 10 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी तथा इसकी बिक्री अगस्त में शुरू होगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एक टू-इन-वन डिवाइस है, जिसका वजन करीब 500 ग्राम है। यह इंकिंग और सरफेस पेन को सपोर्ट करता है। इसमें 3:2 का कैलिब्रेटेड डिस्प्ले, बिल्ट-इन हिंग है। यह माउस इन को सपोर्ट करता है और इसमें माइक्रोसॉफ्ट का सिगनेचर टाइप कवर है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement