Advertisement
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने उन्नत वायरलेस ईयरबड लॉन्च किया

नए कैनाल-टाइप ईयरबड का वजन पिछले मॉडल की तुलना में केवल 5.2 ग्राम, जो कि 0.4 ग्राम हल्का है।
सभी ईयरबड में तीन माइक्रोफोन के साथ, तीनों मॉडल, मशहूर ब्रिटिश ऑडियो समाधान प्रदाता, मेरिडियन ऑडियो से सक्रिय शोर और उन्नत ध्वनि प्रौद्योगिकी से लैस हैं।
एलजी ने कहा, "बड़े, उन्नत ड्राइवरों और डायफ्राम के साथ सिलिकॉन ज्यादा लचीलेपन और गति की अनुमति देता है और नए टोन फ्री मॉडल अब स्पष्टता या विस्तार से समझौता किए बिना ज्यादा शक्तिशाली बास देते हैं।"
टोन-टीएफपी9 और टोन-टीएफपी8 मॉडल यूवीनैनो चाजिर्ंग केस के साथ आते हैं जो ईयरबड्स के अंदरूनी जाल पर कीटाणुओं को कीटाणुरहित करने के लिए पराबैंगनी रोशनी का उपयोग करते हैं।
प्रीमियम टोन-टीएफपी9 मॉडल में प्लग एंड वायरलेस भी है, जो उपयोगकतार्ओं को उत्पाद का उपयोग करने की अनुमति देता है, भले ही कोई ऑडियो डिवाइस ब्लूटूथ का समर्थन न करे।
इसके नए मॉडलों को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक समय मिलेगा। चाजिर्ंग केस पांच मिनट के त्वरित चार्ज के साथ एक घंटे तक सुनने का समय भी देगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


