Advertisement
लेनोवो ने भारत में AI संचालित योगा स्लिम 7i लैपटॉप लॉन्च किया

लैपटॉप लेनोवो क्यू-कंट्रोल और रैपिड चार्ज प्रो प्रौद्योगिकियों के साथ बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसमें विंडोज 10 के साथ 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज और 16 जीबी तक मेमोरी दी गई है।
लैपटॉप में लेनोवो क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग सुविधा भी शामिल है।
योगा स्लिम 7आई उपयोगकतार्ओं को वॉयस असिस्टेंट (एलेक्सा और कोरटाना) के साथ स्मार्ट तरीके से अपने दिन का प्रबंधन करने की अनुमति देता है। इसके साथ ही यह विंडोज हैलो के साथ चेहरे की पहचान की अनुमति भी देता है।
इसकी 'स्नैप विंडो' सुविधा उपयोगकतार्ओं को कन्टैंट से कनेक्ट किए गए मॉनिटर पर जाने में मदद करती है और पावर बटन अधिकतम सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट रीडर से लैस है।
लैपटॉप ऑल-एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आता है, जिसमें रेजर-थिन 4 साइडेड बेजल्स और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है। स्लिम 7आई फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले प्रदान करता है, जो डॉल्बी विजन और लेनोवो सुपर रिजॉल्यूशन के साथ क्रिस्प इमेजरी और स्मार्ट व्यूइंग अनुभव को शानदार बनाता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


