Advertisement
अक्टूबर में कई दिनों के लिए आईफोन का उत्पादन हो गया था बंद:रिपोर्ट

आईफोन 13 मॉडल का सितंबर और अक्टूबर उत्पादन अपने शुरूआती लक्ष्यों से 20 फीसदी से कम रहा। इस बीच आईपेड के उत्पादन ने उसी समय सीमा में अपेक्षित मात्रा का केवल 50 प्रतिशत हासिल किया।
रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में उत्पादन में तेजी लाने के बावजूद, एप्पल अभी भी इस साल कुल 230 मिलियन आईफोन बनाने के अपने लक्ष्य से लगभग 15 मिलियन यूनिट कम हो रहा था, जो 2021 की शुरूआत में निर्धारित एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य था।
इस बीच, एप्पल ने कथित तौर पर 2022 में 300 मिलियन आईफोन शिपमेंट से अधिक के बड़े लक्ष्य के साथ अगले साल की पहली छमाही के लिए आईफोन शिपमेंट को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है।
डिजीटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि ऐप्पल 2022 तक 300 मिलियन आईफोन वितरित करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने की कोशिश कर रहा है और आईफोन 13 रेंज के शिपमेंट में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, प्रमुख घटक कंपनियों को आपूर्ति और मांग योजनाओं के अनुकूल होने के लिए अधिसूचित किया गया है। वैश्विक अर्धचालक की कमी को देखते हुए लक्ष्य काफी चुनौती भरा है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


