Honor 8 pro launch in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में लॉन्च हो रहा है Honor 8 Pro, शानदार है फीचर्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 4:31 PM (IST)
भारत में लॉन्च हो रहा है Honor 8 Pro, शानदार है फीचर्स
भारत में गुरुवार को चीनी स्मार्टफोन हुवावे का Honor 8 Pro लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Honor 8 Pro भारत में 29,999 रुपए में मिलेगा। यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए मौजूद होगा। क्या हैं फीचर्सइस स्मार्टफोन में 4,000mAH की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च होगा। Honor 8 Pro में 5.7-इंच क्वाडएचडी (1440×2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में किरिन 960 प्रोसेसर का यूज किया गया है। Honor 8 Pro में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन की मैमोरी को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 5.1 ओएस पर रन करेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement