Google has curtain raised from Android P beta, these features are strong, why not Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GOOGLE ने एंड्रॉयड पी बीटा से उठाया पर्दा, ये फीचर हैं दमदार, जानें आखिर क्यों

khaskhabar.com: रविवार, 20 मई 2018 6:29 PM (IST)
GOOGLE ने एंड्रॉयड पी बीटा से उठाया पर्दा, ये फीचर हैं दमदार, जानें आखिर क्यों
एंबियंट लाइटनिंग परिस्थितियों के आधार पर नियंत्रित करता है ब्राइटनेस Android P का एक और फीचर है, एडेप्टिव ब्राइटनेस। गूगल का कहना है कि ऑटोमैटिक ब्राइटनेस लंबे समय से एंड्रॉयड पर उपलब्ध रहा है। यह फीचर एंबियंट लाइटनिंग परिस्थितियों के आधार पर ब्राइटनेस नियंत्रित करता है। लेकिन कई यूजर इसके बाद भी ब्राइटनेस स्तर में बदलाव करना पसंद करते हैं। ऐसा करने से यह फीचर किसी काम का नहीं रह जाता। इसलिए एडेप्टिव ब्राइटनेस मशीन लर्निंग को इस्तेमाल में लाएगा। ऐसा करके डिवाइस एंबियंट लाइटनिंग परिस्थितियों के साथ यूजर की पसंद और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर ज्यादा बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करेगा। इस तरह से यूजर को खुद ब्राइटनेस लेवल में बदलाव करने से छुटकारा मिल जाएगा।
एक्शन्स एंड्रॉयड के अलग-अलग इंटरफेस में भी काम करेगा
गूगल ने ऐप एक्शन्स को एंड्रॉयड पी बीटा का हिस्सा बनाया है। अब फोन यूजर को किसी एक्शन के लिए ऐप का सुझाव देगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर अपने हेडफोन को डिवाइस से कनेक्ट करता है तो एंड्रॉयड अपने आप ही यूजर को उसके पसंदीदा स्पॉटीफाई प्लेलिस्ट को फिर से प्ले करने का सुझाव देगा।
Google का कहना है कि एक्शन्स एंड्रॉयड के अलग-अलग इंटरफेस में भी काम करेगा, जैसे- लॉन्चर, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, प्ले स्टोर, गूगल सर्च ऐप और असिस्टेंट।

ये भी पढ़ें - वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement