Google Digital Payment App TEZ -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐसे काम करेगा गूगल का डिजिटल पेमेंट एप ‘तेज’

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 9:09 PM (IST)
ऐसे काम करेगा गूगल का डिजिटल पेमेंट एप ‘तेज’
नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल ने सोमवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित पेमेंट एप तेज लांच किया। तेज एक एप है जिसे एंड्रायड या आईओएस डिवाइसों के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह सरकारी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) द्वारा बनाए गए पेमेंट प्रोटोकॉल यूपीआई पर आधारित एप है। अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा तेज एप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें बंगाली, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू प्रमुख हैं। इसका यूजर इंटरफेस काफी सरल है। यह एप खोलने पर सबसे पहले साइन इन करना होता है, जिसके लिए बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है। उसके बाद यूजर को एसएमएस के माध्यम से एक ओटीपी भेजा जाता है और ईमेल आईडी मुहैया कराने के साथ ही पंजीकरण पूरा हो जाता है। इस एप के माध्यम से यूजर बिल का भुगतान कर सकते हैं, और सीधे अपने बैंक खाते में रकम भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं।गूगल तेज एप के माध्यम से क्यूआर कोड का स्कैन कर भुगतान भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement