Advertisement
गैलेक्सी एआई का अब फिलिपिनो और गुजराती भाषाओं में भी किया जा सकेगा इस्तेमाल

गैलेक्सी एआई को रोजमर्रा की जिंदगी में कम्युनिकेशन और प्रोडक्टिविटी को आसान और अधिक सहज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
गैलेक्सी एआई के साथ यूजर्स को लाइव ट्रांसलेट, इंटरप्रिटेशन, चैट, नोट और ब्राउजिंग असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
गैलेक्सी एआई में यूजर्स को रीयल-टाइम, टू-वे वॉइस और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के साथ लाइव ट्रांसलेट की सुविधा मिलती है, जिसके साथ देश की सीमाओं के बाहर भी कॉल पर बातचीत करना बेहद आसान हो जाता है।
इसी तरह, यूजर ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट के साथ मीटिंग और लेक्चर से जुड़ी किसी भी वॉइस रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब, समराइज और ट्रांसलेट कर सकता है।
गैलेक्सी एआई के साथ ब्राउजिंग असिस्ट यूजर को नए मुद्दों से अप टू डेट रखता है। साथ ही, यह न्यूज आर्टिकल और वेब पेज को समराइज करने की सुविधा देता है।
भारत में सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर और लैंग्वेज एआई टीम के हेड, गिरिधर जक्की ने कहा, "गैलेक्सी एआई में गुजराती को शामिल करना भारत में एआई को सभी के लिए सुलभ बनाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां भाषाओं की बहुत विविधता है।"
उन्होंने आगे कहा कि अपनी भाषाओं की लिस्ट में गुजराती को जोड़कर, हम गुजराती बोलने वालों को कॉल असिस्ट और इंटरप्रेटर जैसे पॉपुलर गैलेक्सी एआई फीचर्स का आसानी से इस्तेमाल करने में मदद कर रहे हैं। ये सभी हमारी एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई टेक्नोलॉजी से चलते हैं।
जक्की ने आगे कहा, "जैसे-जैसे हम गैलेक्सी एआई की भाषाई पहुंच का विस्तार कर रहे हैं, हम ऐसी टेक्नोलॉजी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारत की बहुभाषी विरासत को बनाए रखे और समुदायों को एक-दूसरे से जुड़ी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाए।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


