Advertisement
फेसबुक मैसेंजर ने यूएस में 'स्प्लिट पेमेंट्स' फीचर की शुरूआत की

वहां से उपयोगकर्ता अपने बिल को समान रूप से विभाजित कर सकते हैं या प्रत्येक व्यक्ति की बकाया राशि को अनुकूलित कर सकते हैं। फिर, एक व्यक्तिगत संदेश दर्ज करें, अपने भुगतान विवरण की पुष्टि करें और अनुरोध भेजें।
जो मित्र मैसेंजर में भुगतान के लिए नए हैं, वे पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए भुगतान विवरण आसानी से जोड़ सकते हैं।
कंपनी ने कहा कि वह नए वॉयस मैसेज रिकॉडिर्ंग कंट्रोल लॉन्च कर रही है ताकि यूजर्स भेजने से पहले वॉयस मैसेज को पाउस, प्रीव्यू, डिलीट या रिकॉर्ड करना जारी रख सकें।
कंपनी ने कहा, "हम वॉयस मैसेज की अवधि एक मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट कर रहे हैं।"
वैनिश मोड के साथ, संदेश देखे जाने के बाद गायब हो जाते हैं। और अगर यूजर्स को सही शब्द नहीं मिलते हैं, तो वे गायब होने वाले मेम, जीआईएफ, स्टिकर या प्रतिक्रियाएं भी भेज सकते हैं।
कंपनी ने कहा, "वैनिश मोड चालू करने के लिए, अपने मोबाइल डिवाइस पर एक मौजूदा चैट थ्रेड खोलें और ऊपर की ओर स्वाइप करें। फिर से स्वाइप करें और आप अपनी नियमित चैट पर वापस आ जाएंगे।"
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


