200 घंटे का Standby बैकअप वाला ये स्मार्टफोन, ये है फीचर्स
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 3:55 PM (IST)
नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च
किया है। कंपनी ने इसका नाम रखा है Coolpad Note 5 Lite। ये फोन सितम्बर
में भारत में लॉन्च हुए Coolpad Note 5 का बेसिक वर्जन है। ये स्मार्टफोन
भारत में मंगलवार, 21 मार्च से सिर्फ अमेजॉन इंडिया पर उपलब्ध होगा। कंपनी
ने इसकी कीमत 8,199 रुपए है और ये गोल्ड और ग्रे कलर में मिलेगा।