Advertisement
एप्पल ने iOS 17.2 किया जारी, एक्शन बटन के लिए नया ऑप्शन किया शामिल

नया ऑप्शन तब काम करता है जब एक्शन बटन को ट्रांसलेट के रूप में सेट किया जाता है, और बटन को दबाए रखने से एक ट्रांसलेट विंडो सामने आएगी जो स्पोकन टेस्क्ट को सुनती है।
यह यूजर्स द्वारा ट्रांसलेट ऐप में पहले से कॉन्फ़िगर की गई भाषाओं के आधार पर एक भाषा से दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने में सक्षम होगा।
यूजर्स जिन भाषाओं के बीच ट्रांसलेट करते हैं, उन्हें ट्रांसलेट ऐप में अन्य भाषाओं का चयन करके बदला जा सकता है।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ट्रांसलेट ऐप चीनी, अंग्रेजी, डच, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इतालवी, स्पेनिश, कोरियाई, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी, थाई, तुर्की, यूक्रेनी और वियतनामी का समर्थन करता है।
एक्शन बटन के लिए ट्रांसलेट ऑप्शन को सलेक्ट करने के लिए, सेटिंग्स ऐप ओपन करें, एक्शन बटन तक नीचे स्क्रॉल करें और तब तक स्वाइप करें जब तक आप ट्रांसलेट फंक्शन तक नहीं पहुंच जाते।
इसके अलावा, आईओएस 17.2 अपडेट में जर्नल ऐप भी शामिल है जिसे एप्पल ने आईओएस 17 के हिस्से के रूप में घोषित किया है।
यूजर्स अपनी डेली एक्टिविटीज और विचारों को रिकॉर्ड करने के लिए जर्नल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐप्पल उन्हें शुरू करने में मदद करने के लिए कई प्रॉम्प्ट प्रदान करता है।
जर्नल ऐप में "प्लस" बटन पर क्लिक करके एक जर्नल एंट्री बनाई जा सकती है, और वहां से, यूजर्स अपने लेखन के आधार के रूप में एक सिफारिश चुन सकते हैं या कुछ भी लिखने के लिए "न्यू एंट्री" चुन सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


