मुंबई। मुंबई के आर्थर रोड जेल में विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच
सोमवार को हुई झडप में पांच कैदी जख्मी हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
सूत्रों ने बताया कि गुट मुस्तफा डोसा और पप्या गैंग के समर्थकों के बीच
सोमवार को मारपीट हुई।
मुस्तफा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद
इब्राहिम गैंग से जुडा हुआ है। मुस्तफा ने ही वर्ष 2010 में इसी जेल में
तेज चाकू से माफिया डॉन अबू सलेम पर कातिलाना हमला किया था।