Young man killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - जयपुर में बेखौफ बदमाश, सरेराह गोली मारकर युवक की हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 11:34 AM (IST)
क्राइम न्यूज -  जयपुर में बेखौफ बदमाश, सरेराह गोली मारकर युवक की हत्या
जयपुर। जिले के हरमाड़ा इलाके में शनिवार सुबह सरेराह बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराई , लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि मृतक महावीर मीणा मुरलीपुरा का रहने वाला था । सुबह करीब 10:00 बजे वह बाइक से हरमाड़ा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान लोहा मंडी रोड से जाते समय प्रवीण स्कूल के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया । गोली लगने से महावीर बाइक सहित सड़क पर गिर गया जिसके बाद बदमाशों ने एक और गोली महावीर के शरीर में उतार दी। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई । गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सरेराह युवक की हत्या का पता चलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आपसी विवाद या लेन देन होना मान रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement