Young man commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 4:41 PM (IST)
फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जाचं पडताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि निवाई टोंक हाल सदर बाजार कानोता के रहने वाले 20 वर्षीय राजेश सैन ने 14 अगस्त को घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं होना बताया गया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो मृतक राजेश सैन को फंदे से लटका देख होश उड़ गए और कोहराम मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारणों का पता चल सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement