Vehicle thief gang busted, 13 stolen bikes recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 13 बाइक बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 22 मार्च 2020 5:22 PM (IST)
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 13 बाइक बरामद
जयपुर । राजधानी की महेश नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर शनिवार रात दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर साथी बालअपचारी को निरूद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को रविवार सुबह न्यायालय में पेश कर जेसी भेज दिया गया है। एसएचओ बालाराम ने बताया कि वाहन चोरी में आरोपी गणेश गुर्जर (20) निवासी रायपुरा उनियारा टोंक हाल ऊर्जा विहार सांगानेर व सुरेश (21) निवासी रायपुर उनियारा टोंक को गिरफ्तार किया गया है। स्वर्णपथ मानसरोवर निवासी साथी बालअपचारी को भी निरूद्ध किया गया। हैडकांस्टेबल शिवप्रसाद शर्मा ने देर शाम मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक सवार तीनों संदिग्धों को बजरी मण्डी के पास धर-दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को पकड़कर वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद की गई, जो मानसरोवर इलाके में बदमाशों ने छिपा रखी थी। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइक मानसरोवर में रहने वाले एक व्यक्ति को बेचना बताया है। चोरी की बाइक से मिले रुपयों से शौक मौज व पार्टी करना बताया है। पुलिस चोरी की बाइक खरीदने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement