UP Man murder Wife for Refusing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभोग से मना करने पर पत्नी की हत्या, काटा अपना गुप्तांग

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2019 11:35 AM (IST)
संभोग से मना करने पर पत्नी की हत्या, काटा अपना गुप्तांग
गोरखपुर। एक विचित्र घटना में एक व्यक्ति ने संभोग से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपना गुप्तांग काट डाला। 24 वर्षीय आरोपी का गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सिद्धार्थनगर के पोखर गांव में हुई जहां आरोपी पति अनवारुल हसन रहता है।
दंपति घर पर अकेले थे, जब आरोपी हसन ने संभोग से इनकार करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
गुजरात के सूरत में काम करने वाले हसन की एक साल पहले ही 20 वर्षीय युवती से शादी हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर लौटा था।
शनिवार सुबह महिला के जमीन पर पड़े होने और आरोपी हसन के खून से लथपथ होने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी।
हसन को जल्दी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसके साथ संभोग करने से मना कर दिया। बाद में आरोपी ने अपना गुप्तांग काट डाला।
पुलिस ने कहा कि महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के चलते प्रताडि़त किया जा रहा था।
लडक़ी के पिता की शिकायत पर अनवारुल हसन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement