Two vicious thieves arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो शातिर चोर गिरफ्तार, सूने मकानों को बनाते थे निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अगस्त 2019 6:32 PM (IST)
दो शातिर चोर गिरफ्तार, सूने मकानों को बनाते थे निशाना
जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने सूने मकानों के ताले तोड कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने मे जुटी है। थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैसल खान (24) और मोहम्मद शादाब (19) है। दोनों ही वन विहार कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड गलतागेट रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ कर उनकी निशादेही के आधार पर कटर मशीन, एक इलेक्ट्रोनिक प्रेस, 10 सीले हुये लेडिज सूट, 92 नग (थान) कपडा, बरामद किया है। इन लोगों से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement