Advertisement
50 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

121 किलो गांजा, 10 पेटी शराब सहित एक गिरफ्तार: इधर सीआईडी अपराध शाखा ने भरतपुर शहर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ताखा में मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त कर एक तस्कर को धर-दबोचा है।
पुलिस के अनुसार भरतपुर शहर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ताखा में जयपुर शहर में सप्लाई के लिए रखी गई गांजे की खेप के लिए रामबाबू जाट (34) निवासी ताखा के घर पर दबिश दी गई, जहां पशुओं के बाड़े में रखे तूड़े (चारा) में विमल गुटखा के बड़े बैगों में दो-दो किलोग्राम के 47 पैकेट व एक-एक किलो के 27 पैकेट कुल वजन 121 किलो गांजा मौके से जब्त कर आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार किया गया।
यही पर तलाशी के दौरान पुलिस टीम को अंग्रेजी व देशी शराब के कुल 494 क्वार्टर बोतल भी जब्त कर दर्ज प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारायें लगाई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रामबाबू व उसका भाई अशोक जाट लम्बे समय से अवैध शराब और गांजा की अपने घर से सप्लाई कर रहे थे। आरोपी अशोक जाट घर पर नहीं मिला। मामले में उद्योगनगर थाने में मामला दर्ज कर अशोक जाट को नामजद किया गया है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा ने बताया कि जिला पुलिस को अनुसंधान में अन्य तस्करों का पता कर इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त राजस्थान के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


