Two shooters arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 05:44 AM (IST)
क्राइम न्यूज - गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी के जवाहर सर्किल इलाके में आईसक्रीम पार्लर चलाने वाले दुकानदार का अपहरण कर मुहाना के नेवटा में गोली मारने वाले रेनवाल के दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों का पीड़ित से लेनदेन का विवाद था, जिसमें तकादा करने पर बदमाशों ने गोली मारने की योजना बनाई थी। वारदात के वक्त कार में करीब पांच लोग शामिल थे, जिनमें से तीन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गत 29 सित बर को मालवीय नगर में आईसक्रीम पार्लर पर बैठे हनुमान शर्मा को गणेश शर्मा ने प्लॉट दिलाने के बहाने अपने साथ कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद एक चाय की दुकान पर उसने कार रोकी तो वहां से तीन लोग कार में और चढ़ गए। आरोपियों ने मुहाना इलाके स्थित नेवटा के पार कार में बैठे हनुमान पर फायर कर दिया। गोली उसको नहीं लगी तो आरोपी ने फिर से पिस्टल कॉक करने की कोशिश की तो दूसरी गोली चल गई। दूसरी बार चली गोली हनुमान शर्मा की जांघ में घुस गई। वारदात के बाद बदमाश हनुमान शर्मा को मौके पर पटक कर भाग गए। गणेश मूलरूप से रेनवाल का रहने वाला है और उसका हनुमान शर्मा से करीब आठ लाख रुपए के लेनदेन का मामला चल रहा। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी गणेश और कन्हैया गुर्जर निवासी रेनवाल को गिरफ्तार कर लिया। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि पिस्टल से गोली किशन गुर्जर ने चलाई थी, जिसको पुलिस लगातार ढूंढ़ रही है। पकड़े गए आरोपी गणेश शर्मा के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के करीब दस प्रकरण दर्ज हैं, जबकि आरोपी कन्हैया गुर्जर के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement