Two arrested stealing e rickshaw in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ई-रिक्शा चुराने वाले दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जुलाई 2020 4:38 PM (IST)
जयपुर में ई-रिक्शा चुराने वाले दो गिरफ्तार
जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि चोरी के मामले में आरेापित चेतन निवासी गणेशपुरी कच्ची बस्ती गलतागेट और शकील निवासी ईदगाह कच्ची बस्ती गलतागेट को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार दोपहर नाई की थड़ी निवासी ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर ट्रांसपोर्ट नगर आया था। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित एक थड़ी के पास ई-रिक्शा खड़ा कर पानी पीने चला गया। तभी मौका पाकर चोर उसका ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। जिसमें कैद हुए ई-रिक्शा चोरों को चिन्हित कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement