Three vicious criminals who were absconding for a long time arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंबे समय से फरार चल रहे तीन शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 2:50 PM (IST)
लंबे समय से फरार चल रहे तीन शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार
जैसलमेर। जिले की कोतवाली और पोकरण पुलिस की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 20 हजार रुपये का और दो 15-15 हजार रुपये के इनामी है। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि कोतवाली एसएचओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 8 साल से फरार वाहन चोरी में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुरजन राम उर्फ सुरेश बिश्नोई पुत्र भागीरथ राम निवासी थाना करड़ा जिला सांचौर तथा 5 साल से फरार 15 हजार के इनामी स्थाई वारंटी सोमाराम गरासिया पुत्र लाडूराम निवासी सुरण हाल थाना बेकरिया जिला उदयपुर को थाना गोगुंदा के सहयोग से गिरफ्तार किया है। एसपी सांगवान ने बताया कि इसी प्रकार एसएचओ पोकरण दिनेश लखावत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वर्ष 1999 से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी स्थाई वारंटी गुरुमीत सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी थाना रेहड जिला बिजनौर उतरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement