Advertisement
यूपी के कौशांबी में तीन लोगों की हत्या से सनसनी, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन को सुबह तब जानकारी हुई जब वह करीब 6 बजे वहां पहुंचे। घटना के बाद आसपास के लोगों के घर बंद थे। ऐसे में वारदात को लेकर उन पर शक गया।
आक्रोशित रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद जिले भर की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। एसपी और प्रशासन के अफसर हालात को कंट्रोल करने की कोशिश रहे हैं। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन पर गांव के कुछ लोगों का कब्जा है। उसी जमीन में एक बीघे पर होरीलाल का भी कब्जा था। वहीं होरीलाल के पड़ोसी भी इसी जमीन पर कब्जा बता रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। (आईएएनए
Advertisement
यह भी प�?े
कौशाम्बी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


