Three Badmash arrested with fake notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फेक करेंसी के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जाली नोट व कारतूस बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 4:43 PM (IST)
फेक करेंसी के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जाली नोट व कारतूस बरामद
जयपुर। जयपुर एसओजी की टीम ने फेक करेंसी चलाने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी की एक टीम जोधपुर भेजी गई। फलौदी के पास फेंक करेंसी को खपाने का पता चलने पर एसओजी की टीम ने कार्रवाई की। एसओजी टीम ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 98 हजार रुपए के जाली नोट व कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपियों से जाली नोट की सप्लाई करने वाले कुछ बदमाशों के नाम सामने आए है। जाली नोटों को ट्रक चालक व अन्य माध्यम से खपाया जाता था। सप्लायर से जाली नोट लेने के लिए 50 प्रतिशत से अधिक राशि का भुगतान करना बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement