Thieves entered Karni Mata temple in Jaipur, stole idols-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में करणी माता मंदिर में घुसे चोर, चुरा ले गए मूर्तियां

khaskhabar.com: सोमवार, 09 नवम्बर 2020 1:34 PM (IST)
जयपुर में करणी माता मंदिर में घुसे चोर, चुरा ले गए मूर्तियां
जयपुर। हरमाडा इलाके में स्थित करणी माता मंदिर में घुसे चोर सोने-चांदी की मूर्तियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीकर रोड हरमाडा निवासी बनवारी लाल ने मामला दर्ज कराया है कि गोपाली हरमाडा में करणी माता का मंदिर है। 7 नवम्बर की रात को चोर मंदिर में घुसे। मंदिर से चोर सोने की एक मूर्ति, चांदी की एक मूर्ति, चांदी की कटोरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर जाने पर चोरी का पता चला। मंदिर में चोरी का पता चलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरों को जल्द पकडऩे का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement