They commit crimes after consuming smack and marijuana, the gang confessed to several incidents of robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मैक औऱ गांजे का नशा करके देते हैं वारदात को अंजाम, गिरोह ने नकबजनी की कई वारदातें कबूली

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 8:27 PM (IST)
स्मैक औऱ गांजे का नशा करके देते हैं वारदात को अंजाम,  गिरोह ने नकबजनी की कई वारदातें कबूली
अलवर। डीएसटी और थाना उद्योगनगर पुलिस ने बख्तर स्थित सुनार की दुकान में 6 अप्रैल को हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर आरोपी पुनीत उर्फ़ पुक्की जाटव पुत्र गेंदालाल (21) निवासी हरिजन मोहल्ला दिवाकरी थाना वैशाली नगर अलवर को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है। इनसे पुलिस ने चोरी गये 3.5 किलो चांदी के जेवर-बर्तन बरामद कर लिए है। आरोपी स्मैक व गांजे का नशा करने के बाद घटना को अंजाम देते है। जिन्होंने नकबजनी की कई वारदाते करना कबूल किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि 6 अप्रैल को परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि रात 1:30 बजे उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 4 किलो चांदी के जेवर और बर्तन चुरा ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह व सीओ सुनील कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ उद्योग नगर अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसपी नैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता व मुखबिर से प्राप्त आसूचना के आधार पर डीएसटी टीम व थाना उद्योगनगर की स्पेशल टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को निरूद्ध व एक आरोपी पुनीत उर्फ़ पुक्की जाटव को गिरफ्तार कर चोरी गये माल में से करीब 3.5 कि.ग्रा. माल बरामद किया। इस घटना में उनके साथ एक अन्य आरोपी वारिस खान उर्फ भांडा निवासी मूंगस्का भी शामिल था। जिसने सुनार की दो दुकानों की रैकी कर पूरी प्लानिंग की थी। पकड़े गए नाबालिग पूर्व में भी नकबजनी के मामलों में निरूद्ध हो चुके हैं।
इन सभी आरोपियों नर पूर्व में कम्प्यूटर की दुकान, कैफे, मोबाईल की दुकान से नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में थाना उद्योग नगर से एसएचओ अजीत सिंह बडसरा, एएसआई मदनलाल, कांस्टेबल देवकीनंदन व राकेश कुमार एवं डीएसटी से एएसआई हरविलास, हेड कांस्टेबल दयाराम, सुनील, कांस्टेबल संदीप, राजाराम, इरशाद, मुरारी लाल, दीन मोहम्मद, देवेंद्र, कानाराम, करतार, समुद्र, हरिओम एवं समय सिंह शामिल थे।
- खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement