The youth who returned from abroad had committed the money when the money was down-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विदेश से लौटे युवकों ने पैसों की किल्लत होने पर किया था कत्ल

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 6:11 PM (IST)
विदेश से लौटे युवकों ने पैसों की किल्लत होने पर किया था कत्ल
अमृतसर। मजीठा में पिछले दिनो पेट्रोल पंप पर हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 10000 रूपये के लिए किए गये कत्ल के कातिल कोई और नहीं, बल्कि पढ़े लिखे नौजवान है इतना ही नहीं कातिल कैनेडा में स्टडी वीजे के लिए भी जा चुके है और पढ़ाई कर वापस भारत में आये, लेकिन यहाँ नौकरी न मिलने की वजह से दोनों आरोपी बेरोजगार हो गए और यहाँ पैसे की किल्लत उन्हें सताने लगी, इसी पैसे की किल्लत को दूर करने के लिए पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गए और वहां काम कर रहे कर्मचारी की गोली मार कर उसके हाथ में पकडे हुए 10000 रूपये लेकर फरार हो गए थे अमृतसर के गॉव मजीठा में एक पेट्रोल पम्प के कर्मचारी की गोली मार कर कुछ अज्ञात युवको द्वारा हत्या कर दी गई थी, मजीठा पुलिस रूरल ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है, और एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है, पुलिस के मुताबिक़ ये आरोपियो पैसे की किल्लत को दूर करने के लिए पेट्रोल पम्प पर बाइक पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे, जैसे ही पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा, तो आरोपियों द्वारा पिस्तौल निकाल कर कर्मचारी की हत्या कर उसके हाथ में पकडे 10000 रूपये छींन कर आपने तीसरे साथी को बाइक पर बिठा कर फरार हो गए इन आरोपीयो का तीसरा साथी पेट्रोल पम्प के बाहर खड़ा हो कर पुलिस की निगरानी कर रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement