The girl committed suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 8:49 PM (IST)
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जयपुर। राजधानी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला करधनी थाना इलाके का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कावंटिया अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका लक्ष्मी शर्मा पुत्री कैलाश दुर्गा विहार-डी नांगल जैसा बोहरा की रहने वाली थी । युवती एक प्रोपट्री आॅफिस में कार्य करती थी। मृतका रात को खाना खाने के बाद वह छत पर बने टीनशेड के कमरे में सोने के लिए गई थी। देर रात उसने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां उसे चाय देने के लिए कमरे में गई तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement