Teenager molested by entering house in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 2:00 PM (IST)
जयपुर में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
जयपुर। सोडाला इलाके में घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गणपति विहार कॉलोनी सोडाला निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनाक्रम के मुताबिक, उसकी नाबालिक बेटी मंगलवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपित सतवीर सिंह घर पर आया। बेटी के घर में अकेले होने का पता चलने पर अंदर घुस गया और बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपित सतवीर वहां से फरार हो गया। परिजनों के वापस घर लौटने पर पीडि़ता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement